top of page

ANTHOLOGY

Some of my attempts at writing. I enjoy them, I hope you do too!
I write under the penname Armaan Firdauzi, a name which means "heavenly hopes"

Anthology: News
Learn More
Pink Chair

किस्से

आज़ादी के ख़्वाब थे,

इंक़लाब के अलाप थे।

यह एक ही हम सबकी ज़िद्द थी,

कि मर-मिटने की ना कोई हद्द थी॥


हुकूमत जल्लादों कि हो जहां,

शहादत के किस्से बनते हैं वहाँ।


जंग आयी: ख़्वाब लेकर शहीद वह हो गए,

समय आया: स्वार्थ सीख कर स्वाधीन हम कहला गए।


अकृतज्ञता अपना कर आज़ादों ने,

उन्के किस्से लिख दिए किताबों में।

क़ीमत इंक़लाब कि समझे ना हम,

वह बस किस्से बन कर रह गए॥


-अरमान फिरदौज़ी

  • facebook
  • linkedin
  • instagram

©2023 by Ankush Kochhar

bottom of page